फोटोग्राफर चेतन कपूर को मिला एक्लेंसी ऑफ इंडियन फोटोग्राफर का टाइटल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर चेतन कपूर ने फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी Federation of Indian Photography का EFIP यानी एक्लेंसी ऑफ इंडियन…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर चेतन कपूर ने फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी Federation of Indian Photography का EFIP यानी एक्लेंसी ऑफ इंडियन फोटोग्राफर (Excellence of Indian Photographers) का टाइटल प्राप्त करने मे सफलता हासिल कर ली है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी ने ये टाइटल उन्हें उनकी 400 से अधिक फोटो के चयन हेतु मिला है, जो की देश के अलग-अलग हिस्सों मे शामिल की गयी थी। जिसमें 40 से अधिक गोल्ड तथा सिल्वर मेडल ओर कई मेरिट सर्टिफिकेट भी शामिल हैं। इससे पहले उन्हें आर्टिस्ट ऑफ सिग्मा अकादमी हैैदराबाद (Artist Of Sigma Academy Hyderabad) से टाइटल मिल चुका है। वह अल्मोड़ा से पहले छायाकर हैं, जिन्हें ये सम्मान प्राप्त हुआ है। चेतन कपूर पिछले कई सालों से फोटोग्राफी कर रहे हैं और देश के कई राज्यों मे उनकी प्रविष्टियां शामिल हो चुकी हैं। उन्हें इससे पहले भी कई अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। लैंडस्केप फोटोग्राफी (landscape photography) उनका पसंदीदा विषय रहा है। वह उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा के उपध्यक्ष भी हैं और समय-समय में फोटोग्राफी से सम्बन्धित गतिविधि मे अपना सहयोग देते रहते हैं।

इधर उदयशंकर फोटोग्राफी अकदमी के संरक्षक थ्रीश कपूर और मनमोहन चौधरी ने उन्हें शुभकामनयें देते हुए कहा है की चेतन कपूर की ये उपलब्धि अल्मोड़ा शहर के लिए एक प्रेरणा का श्रोत है और शहर के सभी युवा छायाकारों को इस से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्थानीय क्लब के अध्य्क्ष डॉ; महेंद्र मिराल, सचिव जयमित्र बिष्ट, नीरज पांगती, वैभव जोशी, रमीज़ खान, विभा बिष्ट, वीरेंद्र सिजवाली, मोनू मेनन, कपिल मल्होत्रा, रोहित भट्ट, पूजा बिष्ट एवं समस्त सदस्यों ने चेतन कपूर की इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाए दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *