अल्मोड़ा : टी.वी.एस. शो रूम में घुस आया जहरीला सांप, हड़कंप

अल्मोड़ा। यहां बाइक के एक शो रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एक ​जहरीला सांप वहां घुस आया। काफी देर की मशक्कत के…

अल्मोड़ा। यहां बाइक के एक शो रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एक ​जहरीला सांप वहां घुस आया। काफी देर की मशक्कत के बाद वन विभाग से आई टीम ने मौके पर पहुंच सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह अचानक बद्रेश्वर वार्ड के खोल्टा मोहल्ले में दीपक भट्ट के टी.वी.एस. बाइक शोरूम में अचानक एक सांप घुस आया। शोरगुल मचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंच गये। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद विभाग से विजय कुमार वहां पहुंच गये। फिर काफी देर मशक्कत के बाद तमाम स्थानीय लोगों की मदद से सांप को रस्क्यू कर पकड़ लिया गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जिसके बाद तमाम लोगों ने राहत की सांस ली। इधर शोरूम के स्वामी दीपक भट्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, लक्ष्मेश्वर के सभासद अमित साह मोनू व वन विभाग का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *