उत्तराखंड पुलिस में शुरू होने जा रही भर्ती प्रक्रिया, 1521 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून पिछले साल 2020 से उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती की पुलिस मुख्यालय द्वारा चल रही कवायद अब रंग लाई है। कोरोना काल…


सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पिछले साल 2020 से उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती की पुलिस मुख्यालय द्वारा चल रही कवायद अब रंग लाई है। कोरोना काल से रूकी हुई भर्ती अब शुरू होने जा रही है। बकायदा, डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी साझा की है।

पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में जल्द सीधी भर्ती होने जा रही है। Constable पद के लिए 1521 रिक्त पदों में Direct recruitment के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को आधिकारिक पत्र लिखा है। पूरी उम्मीद है कि आयोग अगले कुछ ही दिनों में पुलिस सीधी भर्ती आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

आपको यह बता दें कि प्रदेश के पुलिस विभाग में सीधी भर्ती प्रक्रिया पिछले साल से ही रूकी हुई थी। जिसका अहम कारण उत्तराखंड प्रदेश का कोरोना महामारी की चपेट में आना था। कोरोना संक्रमण लगभग समाप्त हो जाने के बाद अब व्यवस्था पुन: पटरी पर आने लगी है, वहीं रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। गत दिवस पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसी बैठक में उन्होंने पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा भी की।

Police Headquarters से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी कॉन्स्टेबल संवर्ग के अंतर्गत होने वाली सीधी भर्ती में जनपदीय (नागरिक पुलिस) में (पुरुष) 785 और pac/irb (पुरुष) के 291 जबकि fireman male के 291 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जबकि महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती करने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कुल 1521 रिक्त पदों को सीधी भर्ती के द्वारा भरा जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा Subordinate Staff Selection Commission Uttarakhand को इस सीधी भर्ती के लिए पत्र प्रेषित कर आगे की कार्रवाई संबंधित विषय पर अवगत करा दिया गया है। डीजीपी ने बताया कि भर्ती की यह कवायद साल 2020 महाकुंभ से पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा चल रही है। कोरोना महामारी के चलते यह प्रक्रिया रूक गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *