HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : नगर नहीं नरक निगम हल्द्वानी कहिए जनाब — कांग्रेसी...

हल्द्वानी न्यूज : नगर नहीं नरक निगम हल्द्वानी कहिए जनाब — कांग्रेसी नेता

हल्द्वानी। नगर निगम में हुए गबड़झाले के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। दावा किया गया है कि धरने को स्थानीय पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी लोग अपने अपने संबोधन में नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सभी ने एक स्वर में नगर निगम को नरक निगम की संज्ञा तक दे डाली।

वक्ताओं ने कहा कि जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा को उनके लोगों द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और घोटाले नजर नहीं आते। नगर निगम भ्रष्टाचार और घोटाले पर्याय बन चुका है। स्टाम्प ड्यूटी की चोरी जैसा महाघोटाला हो या राशन वितरण वितरण से लेकर सैनिटाइजेशन एप्रे और फॉगिंग का कार्य हो सभी में गड़बड़झाला हुवा है और इसी गड़बड़झाला को बेनकाब करने तक कांग्रेस द्वारा यह आंदोलन जनता के सहयोग से जारी रहेगा। जनता के पैसों के साथ हुवे घिनौना खेल का जनता गिन गिन कर हिसाब लेगी और नगर निगम मे बैठे भ्रष्टाचारियों को सजा जरूर दिलवाएगी।

आज धरना स्थल पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हिमांशु गाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल,एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र खनवाल, मदन मोहन जोशी, पार्षद दीपा बिष्ट, राधा आर्या, नीमा भट्ट, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, हेमन्त शर्मा (मोना) ध्रुव कश्यप, इमरान खान तौफीक अहमद, सतनाम सिंह, विनय भट्ट, संजय किरौला, नीरज तिवारी, गिरीश नैनवाल, नरेश अग्रवाल,अब्दुल राजिक, मनीष पांडे, संदीप पांडे, मनोज सोनकर, गुरप्रीत प्रिंस सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से आज का धरना सफल बनाया। धरना कल भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments