HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पंगु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांंग्रेस आक्रोशित, गर्भवती महिला की...

अल्मोड़ा : पंगु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांंग्रेस आक्रोशित, गर्भवती महिला की मौत का मुद्दा उठाया, सीएम को ज्ञापन भेजा

अल्मोड़ा, 25 अगस्त। विगत दिनों यहां इलाज कराने आई गर्भवती महिला की मौत के मामले पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है और इस मौत की वजह अल्मोड़ा में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही को बताया। ऐसे हालातों पर सख्त नाराजगी जाहिर की। इसी क्रम में मंगलवार को खफा कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें अल्मोड़ा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने और गर्भवती महिला के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दण्डित करने की पुरजोर मांग की गई है।
पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने पंगु स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य महकमे के असंवेदनशील रवैये को लेकर प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने कहा कि विगत लम्बे समय से लोग अल्मोड़ा की बदहाल चिकित्सा सेवाओं एवं चिकित्सा विभाग के असंवेदनशील रवैये से त्रस्त हैं। चिकित्सालयों की लापरवाही से कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं और कई मरीज उचित इलाज के अभाव में प्राईवेट अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। कांग्रेसजनों ने कहा कि जिला अस्पताल की स्थिति दिन—प्रतिदिन खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों अल्मोड़ा के कोसी-कटारमल निवासी मुन्ना सिंह की पांच माह से गर्भवती पत्नी आशा देवी से अस्पतालों के चक्कर लगवाये और अंतत: उसकी और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। यदि उसे समय पर इलाज मिलता, तो वह बच सकती थी। वक्ताओं ने कहा कि यह चिकित्सा विभाग की असंवेदनशीलता एवं घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में लिप्त लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होने पाएं। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित राहत राशि प्रदान करने की मांग की। उन्होंने मामले पर ढिलाई बरतने पर कांग्रेस वृहद आंदोलन करेगी। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, भूपेन्द्र भोज, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव, महिला नगर अध्यक्ष किरन साह, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, सुरेश परदेशी, एड. महेश चन्द्र, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, संजय दुर्गापाल, राबिन मनोज भण्डारी, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण ऐठानी, हर्ष कनवाल, दीप सिंह डांगी, गजेन्द्र फर्तयाल, शिव सिंह मेहरा, अवनी अवस्थी, जगदीश लटवाल, भावना बोरा, संदीप बिष्ट, ललित खोलिया, हेम तिवारी, दीपक नगरकोटी, दीपा त्रिपाठी, दानिश सिद्दिकी, सूरज वाणी, नीरज तिवारी, सचिन आर्या आदि दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments