हल्द्वानी न्यूज : सुशीला तिवारी के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी का शिव सैनिकों ने किया अभिनंदन, शिवाजी महाराज का प्रदान किया पोट्रेट

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी शिव सैनिकों ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी का स्वागत—सम्मान किया।…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

शिव सैनिकों ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी का स्वागत—सम्मान किया। शिवाजी महाराज का पोट्रेट देकर उनका अभिनंदन किया गया।

शिव सैनिकों ने प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर व कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भय्यू के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में जाकर नव नियुक्त प्राचार्य अरुण जोशी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर मरीजों की देखरेख व सेवा करने में डॉ. जोशी का अतुलनीय योगदान रहा है। इस मौके पर उनको राज्यकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य पद पर नियुक्त होने पर संगठन की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि अरुण जोशी के प्राचार्य बनने पर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी सुधार होगा। जिससे गरीब जनता को सुधरी हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार ने व शिवसेना परिवार ने उम्मीद रखी कि भविष्य में हल्द्वानी शहर ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं को डॉ. जोशी की कार्यशैली का लाभ मिलेगा।

स्वागत व सम्मान करने वालों में प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की, सहयोगी साथी खेमराज साहू, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर सचिव पूरन सागर, अखिलेश पाल सहित तमामम शिवसैनिक सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *