उत्तराखंड के सूरज मेहरा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंच गए हैं। 2019…

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंच गए हैं। 2019 में आइएएफ हैदराबाद से कमीशन प्राप्त सूरज मध्यम वर्गीय परिवार से तालुक रखते हैं। सूरज को बचपन से ही वायु सेना आकर्षित करती रही है। वर्तमान में वायुसेना स्टेशन फलोदी राजस्थान में तैनात सूरज की शुक्रवार को पदोन्नति हो गई। सूरज ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगे।

मूलरूप से थुवा माहरा निवासी सूरज के पिता अर्जुन सिंह मेहरा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार हैं और मां रजनी मेहरा गृहिणी हैं। सूरज ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से प्राप्त की तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सैनिक स्कूल बालाचड़ी (गुजरात) से प्राप्त की इंटरमीडिएट के उपरांत ही सूरज का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में हो गया था और यहीं से मानों उनके सपनों को पंख मिल गए।

DU Recruitment 2021: लाइब्रेरी अटेंडेंट सहित कई पदों पर भर्ती, इन कैंडिडेट को नहीं देना होगा शुल्क

सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है, जिन्होंने इस कठिन राह में उनका हमेशा मार्गदर्शन किया। सूरज की उपलब्धि पर उनके स्वजनों एवं आस-पड़ोस में खुशी का माहौल है। सूरज की छोटी बहन मोनिका मेहरा पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय से बीएससी कर रही हैं। स्वजनों ने बताया कि मोनिका भी काफी मेधावी हैं।

इन कर्मचारियों को करना होगा महज 4 दिन काम, तीन दिन रहेगी छुट्टी -New Wage Code पर 13 राज्य तैयार

Haldwani : यहां जंगल में मिला सड़ा गला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *