बागेश्वरः फौजी ने मारपीट कर ग्रामीण को किया घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरछुट्टी पर घर आए एक फौजी ने एक ग्रामीण से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीण का एक दांत टूट गया और…


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
छुट्टी पर घर आए एक फौजी ने एक ग्रामीण से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीण का एक दांत टूट गया और एक आंख में चोट आई है। फौजी पर मारपीट का यह आरोप ग्रामीण ने लगाया है। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

मंगलवार को चिड़ंग गांव निवासी 45 वर्ष के घायल मनोज को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसका उपचार किया। डाक्टरों के अनुसार घायल का दांत टूट गया है। उसके आंख में चोट है। उसका उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया कि गांव का एक फौजी घर आया है। जिससे उनके परिवार की पुरानी रंजिश है। उसके साथ मारपीट की गई है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उपचार के बाद वह पुलिस में तहरीर देगा। इधर, अस्पताल प्रशासन ने घायल के बारे में पुलिस को सूचना दी है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *