पानी का टैंकर छोड़ लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून पानी का टैंकर छोड़कर वापस आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली यहां कालसी—चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के समीप अनियंत्रित होकर खाई में…

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पानी का टैंकर छोड़कर वापस आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली यहां कालसी—चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली पानी का टैंकर छोड़कर जब लौट रहा था तो साहिया के नजदीक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय नागरिकों ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिन्नाटा और स्थानीय लोगों ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान दो युवकों को लहूलुहान हालत में सड़क मार्ग तक लाया गया। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य को हालत गम्भीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान विजयपाल (27 साल) के रूप में हुई है। वह हरिपुर कालसी का निवासी था। घायल अजय (20 साल) कुरोली साहिया का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Lo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *