देहरादून। यूसर्क एवं देव संस्कृति विवि हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक इंफोरमेटिक्स विषय पर एक वेबिनार सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने आज के समय में वैदिक सूचनातंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने संबोधन में प्राचीन भारतीय ज्ञान, प्राचीन वैदिक ज्ञान एवं आयुर्वेद की उपयोगिता पपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य व्याख्यान देव संस्कृति विवि के प्रोफेसर डा. अभय सक्सेना ने वैदिक वैदिक इफोरमेटिक एवं आधुनिक विज्ञान पर प्रकाश डाला। डा. आशुतोष भट्ट ने आज के समय में विभिन्न कंप्यूटर विधाओं पर प्रकाश डाला। डा. स्वपनिल ने वैदिक इफोरमेटिक के स्कोप पर प्रकाश डाला। डा. उमा पांडे ने वैदिक इफोरमेटिक के उपयोगों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, बंगुलुरू,उत्तराखंड और लखनऊ से विभिन्न शिक्षकों, शोधकताओं आदि ने कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम में विश्व के अनेक देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, ​आस्ट्रेलिया, मलयेशिया, यनाइटेड किंगडम, दुबई, से प्रोफसेर अन्हेश कुमार, उमा शंकर पांडे,अंकित पटेल, विभा कश्यप, प्रो. संजय शर्मा, हार्दिक जोशी, डा. शिवनार प्रसाद आदि ने आन लाइन जुड़कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के यूसर्क के वैज्ञानिक डा. भवतोष शर्मा, डा. ओम प्रकाश नौटियाल,डा. मंजू, डा. राजेंद्र सिंह राणा, उमेश जोशी, ओम जोशी, राजदीप ने सक्रियता के साथ हिस्सा लिया।

Creative News Express (CNE) का Whatsapp चैनल फॉलो करें >> Click Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here