उत्तराखंड (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है जी हां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)ने दो भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 493 पदों…

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है जी हां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)ने दो भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक दरोगा के 65 पद और उप निरीक्षक दरोगा अभिसूचना के 43 पद, गुल्मनायक पुरुष पीएसी और आईआरबी के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 पद इस प्रकार कुल 221 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है इसके अलावा पुलिस दूरसंचार विभाग के मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

221 पदों पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हो जाएगी और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 रखी गई है। जबकि 272 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 रखी गई है। अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित PDF FILE लास्ट में दी गई है। 👇👇

उत्तराखंड : पुलिस विभाग में 1521 पदों समेत 1614 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, एक क्लिक में पढ़े सब कुछ

Sub Inspector (नागरिक पुलिस) तथा Sub Inspector (अभिसूचना) और नायक के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है इन पदों के लिए 100 अंकों की सामान्य परीक्षा होगी। अग्निशमन अधिकारी का पद विज्ञान स्नातक का पद है इस पद के लिए 100 अंकों की स्नातक अहर्ता संबंधी विषयों की परीक्षा होगी। इन सभी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण और उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। News WhatsApp Group Join Click Now

इन पदों के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट है। इस पद के लिए संबंधित विषयों की लिखित परीक्षा होगी। इन पदों के लिए कुछ शारीरिक मापदंड भी रखे गए हैं। जो आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे उनकी लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल किया जाएगा। उक्त पदों पर मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित PDF FILE लास्ट में दी गई है। 👇👇

उत्तराखंड : UKPSC की इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

इस प्रकार उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा कुल 493 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार द्वारा अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। आवेदन करते समय या वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते समय यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसके लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 95209 91172 पर अथवा 95209 91174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य अधीनस्थ चयन आयोग की ईमेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश

समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 221 पदों विभिन्न विभागों में भर्ती
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 3 जनवरी 2022 है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि 8 जनवरी 2022 है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022 है।
परीक्षा का अनुमानित समय जुलाई 2022

समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 272 पदों पर भर्ती
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 3 जनवरी 2022 है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि 10 जनवरी 2022 है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 है।
परीक्षा का अनुमानित समय जुलाई 2022

भर्ती से संबंधित सभी विवरण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किये गए है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। News WhatsApp Group Join Click Now

221 पदों पर भर्ती से संबंधित PDF FILE के लिए यहां क्लिक करें Click Now

272 पदों पर भर्ती से संबंधित PDF FILE के लिए यहां क्लिक करें Click Now

उत्तराखंड : UKSSSC की इस भर्ती में बढ़ाये जा सकतें हैं कई पद, जारी हुए ये आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *