यूएस नगर ब्रेकिंग : यहां फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या

रुद्रपुर। यहां दिनेशपुर निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

Haldwani: Dead body of 12th class student found hanging

रुद्रपुर। यहां दिनेशपुर निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर, वार्ड नंबर 2 निवासी प्रकाश मंडल वीडियोग्राफर है। करीब डेढ़-दो साल पहले उसका विवाह 26 वर्षीय मीना मंडल पुत्री विश्वनाथ मंडल के साथ हुआ था। इसके बाद सात माह पहले उनके घर एक पुत्र ने जन्म लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रकाश मंडल विवाह में वीडियोग्राफी के काम से पीलीभीत गया हुआ था। जबकि घर में मीना मंडल, उसका सात माह का बच्चा और सास तथा ससुर ही थे। रात को खाना खाने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। इसी बीच अज्ञात कारणों से मीना ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात साढ़े 11 बजे के आसपास प्रकाश मंडल घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पौड़ी से लौट रहे थे देहरादून

खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी मीना मंडल पंखे पर लटकते दिखाई दी। यह देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने दरवाजा तोड़कर पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलवार को तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष दिनेशपुर विनोद जोशी पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 16 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

केजरीवाल की घोषणा – सरकार बनी तो हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देगी आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *