रुड़की | आज रविवार को दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के पास मुजफ्फरनगर डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी।
बताया जा रहा है कि, बस सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में रोड से नीचे तालाब में जा गिरी। गनीमत रही की तालाब में पेड़ खड़े हुए थे जिससे की बस नीचे नहीं जा पाई। यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। तीन यात्रियों को ज्यादा चोट थी, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें रोडवेज बस चालक भी शामिल है। घटना के दौरान कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है… बने रहे CNE के साथ… |