भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व राज्यपाल।

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपने गांव में प्रवास पर आते ही प्रदेश सरकार ने उनके गांव नामती चेटाबगड़ के लिए सड़क निर्माण की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके लिए 64.56 लाख रुपये की धनराशि से मंजूर की गई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने गांव में प्रवास आए। उनके गांव पहुंचते ही प्रदेश सरकार को उनके गांव की उबड़—खाबड़ सड़क की याद आ गई। उनके गांव पहुंचने के लिए पहले उबड़—खाबड़ सड़क से रास्ता तय करना पड़ता है, इसके बाद पैदल चलना पड़ता है। इधर भगतदा के गांव में आने के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आई और सड़क के नव निर्माण के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि राज्य योजना के तहत फल्यांटी-नामतीचेटाबगड़ सड़क के किमी 06 से खिमिला कनौली तक नव निर्माण के लिए पहले फेज के कार्य के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। विधायक ने बताया कि इसके बाद भी धन की कमी होने पर सरकार फिर धन​ देगी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here