HomeUttarakhandAlmoraकौन बनेगी 'कुमाऊंनी दुल्हन' ! अल्मोड़ा में सावन मेले की तैयारी, पढ़िये...

कौन बनेगी ‘कुमाऊंनी दुल्हन’ ! अल्मोड़ा में सावन मेले की तैयारी, पढ़िये ख़बर

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी सावन मेले का आयोजन 27 जुलाई को मां नंदा देवी मंदिर परिसर में होगा। कार्यक्रम दोपहर 01 बजे से शुरू होंगे। मेले का मुख्य आकर्षण ‘कुमाऊनी दुल्हन’ (Kumaoni Bride) होगा।

महिला कल्याण संस्था की सावन मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सदस्यों द्वारा तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ स्टाल भी लगाए जाएंगे। सावन मेले के दौरान खाने व खेलने के अलावा अल्मोड़ा की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2022 को मां नंदा देवी मंदिर परिसर में दोपहर 01 बजे प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में इस बार ‘कुमाऊंनी दुल्हन’ आकर्षण का केंद्र रहेगी।

⏩ प्रतियोगिता के नियम व शर्तें —

प्रतियोगिता नंबर 01- ‘कुमाऊंनी दुल्हन सजाओ’

👉 कुमाऊंनी दुल्हन पूरे कुमाऊंनी परिधान में सजी हुई होनी चाहिए तथा उसे कुमाऊंनी गाने में नृत्य भी करना होगा।

👉 गाना पूर्णता कुमाऊंनी होना चाहिए और नृत्य के लिए गाना वह स्वयं की रूचि के अनुसार तय कर तैयारी करके आ सकती है।

👉 इस प्रतियोगिता के अंदर केवल दुल्हन की सुंदरता ही नहीं देखी जाएगी अपितु उसे हमारे कुमाऊंनी रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति आदि के कितनी जानकारी है यह भी परखा जाएगा।

प्रतियोगिता नंबर 2- ‘मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता’

👉 मेहंदी संस्था के द्वारा प्रतिभागियों को दी जाएगी

प्रतियोगिता नंबर 3- ‘कुमाऊंनी व्यंजन बनाओ’

👉 इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को स्यवादिष्ठ व्यंजन घर से तैयार कर लाने होंगे और वहां पर उसे सजा कर प्रस्तुत करना होगा।

👉 इसके अतिरिक्त सेली सजाओ प्रतियोगिता भी संस्था के द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक प्रतिभागी वहीं पर बैठकर सुंदर व सजी हुई सेली तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।

👉 अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन भी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें कपड़ा व पेंट प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा दिया जाएगा। ब्रश प्रतिभागियों को स्वयं घर से लाने होंगे|

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पहल के तहत महिला कल्याण संस्था द्वारा इस वर्ष महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए जाएंगे। जिसमें फल के अतिरिक्त और भी अन्य पौधे होंगें, जिन्हें उन्हें अपने घर या आस—पास कहीं भी सुरक्षित स्थान पर लगाना होगा और पूरे वर्ष भर अच्छी प्रकार से उसकी देखभाल करनी है। अगले वर्ष जब संस्था पुनः सावन मेले का कार्यक्रम करेगी तो प्रत्येक पौधे का निरीक्षण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। जिस महिला का पौधा भलीभांति फलीभूत होकर विकसित हुआ होगा उसे संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा रीता दुर्गापाल द्वारा की गई, संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में रीता जोशी, मंजू जोशी, चंद्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, सुनैना मेहरा, दीपा सतीश जोशी, ममता चौहान, रेखा चौहान, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, अनिता रावत, गीता शाह, आशा कर्नाटक, आशा पंत, आदिति अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

https://creativenewsexpress.com/brilliant-performance-by-the-children-of-bageshwar/
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments