सुयालबाड़ी : ​महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने ली ग्रामीणों की सुध, जरूरतमंदों को बांटे मास्क व राशन

सुयालबाड़ी। पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने आज यहां तमाम गांवों में जाकर ग्रामीणों का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं का…

सुयालबाड़ी। पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने आज यहां तमाम गांवों में जाकर ग्रामीणों का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में जरूरतमंद लोगों को मास्क व राशन इत्यादि का वितरण भी किया।
उन्होंने मुख्य रूप से उत्तराखंड नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक रामगढ़ के गांव जोरासी, मनरसा, गंगोरी, सुयालबाड़ी, सिरसा, चोपड़ा, क्वारब, दियारी सिमेल, कुंमाटी, क्फूडा़, बे‌रोलीचापड़, गेराडी़ मोना, मोना तल्ला के गांवों का दौरान किया। जहां विधवा, विकलांग, बिना कार्ड व गरीब, बेसहारा लोगों को राशन वितरित किया। इस दौरान नैनीताल जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट द्वारा बनाए गए मास्क ग्रामीणों को वितरित किए गए। इस अवसर पर उनके साथ नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबडवाल, ज्येष्ट प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जमुना दत्त कैत्यूरा, राज्य पुरस्कार से सम्मानित जसोद सिंह जीना, दियारी के लोकराम, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सुयाल, नन्दन सिंह, प्रधान तरुण कांडपाल, सुयालबाड़ी की ग्राम प्रधान व महिला कांग्रेस ब्लोक अध्यक्ष हंसा सुयाल, बैरोलीचापड ग्राम प्रधान शोभा कपिल, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन कपिल, त्रिलोक भंडारी, रामसिंह, नन्दराम, सूरज व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *