HomeUttarakhandAlmoraAlmora: भाजपा की विकास यात्रा से रूबरू हुए कार्यकर्ता

Almora: भाजपा की विकास यात्रा से रूबरू हुए कार्यकर्ता

— पार्टी का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग का आगाज
— प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में भाजपा के जनपद अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को आगाज हो गया है। इस तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के इतिहास व विकास यात्रा से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।

भाजपा का जनपद अल्मोड़ा का प्रशिक्षण वर्ग आज का आरंभ हो गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज हित में काम करने के लिए इसके पूर्व कार्यकर्ता एक विचार के रूप में सामने आए और समाज की परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें राजनीतिक संगठन का स्वरूप लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर पार्टी की नींव रखी। उन्होंने भाजपा सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए नैनीताल के पूर्व सांसद बलराज पासी ने वर्ष 2014 के बाद आए युगांतकारी परिवर्तन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 2014 के निर्वाचन के बाद देश एक ऐसे युगांतकारी परिवर्तन का गवाह बना, जिसने पूरे भारत को एक नई दिशा प्रदान की है और भारत मजबूत हुआ है। कार्यक्रम का संचालन महेश नयाल ने किया। इस वर्ग में व्यवस्थापक के रूप में प्रो. एसएस पथनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, विनीत बिष्ट, राहुल वोहरा, अर्जुन बिष्ट, अमित शाह, मोनू, सौरभ वर्मा, हरीश कनवाल, राजा खान, सलमान अंसारी, पीयूष कुमार, धर्मवीर आर्य, महिपाल बिष्ट, किरण पंत, ममता भट्ट, बीना नयाल, प्रेम मेर, मीना नेगी, निशा बिष्ट, रेखा आर्य, बबीता, हेमा सुप्याल, निर्मला जोशी, चंपा पांडे, नरेंद्र प्रसा समेत जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी आदि कई लोग शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments