सामूहिक कन्या पूजन में मां के नौ स्वरूपों की आराधना, लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में आज मां जगदम्बा और माता का मंत्रोचारण के साथ आचार्य सतीश चन्द्र जोशी एवं चन्द्रशेखर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लक्ष्मेश्वर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में आज मां जगदम्बा और माता का मंत्रोचारण के साथ आचार्य सतीश चन्द्र जोशी एवं चन्द्रशेखर जोशी द्वारा हवन, यज्ञ, अनुष्ठान एवं पूर्णाहुति सम्पन्न कराकर लोक कल्याण एवं सुख—समृद्धि की कामना की गई। कन्या पूजन का भी विशेष आयोजन हुआ।

इस अवसर पर यजमान नमित जोशी एवं विधा जोशी, त्रिलोचन जोशी एवं स्मिता जोशी, दीवान बिष्ट एवं भावना बिष्ट, पंकज पन्त एवं लता पन्त, त्रिभुवन पन्त एवं राधा पन्त, दीपक जोशी एवं वन्दना जोशी, सुनील कर्नाटक एवं सोनिया कर्नाटक, हरीश जोशी एवं मंजू जोशी, विनय पाण्डेय एवं कविता पाण्डेय, नवीन बिष्ट एवं विमला बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, अभिषेक जोशी, भावेश पाण्डेय, गगन पाण्डेय आदि ने यज्ञ पूर्णाहुति में आहुति देकर सुख—समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना करी।

इस अवसर पर सामूहिक कन्या पूजन कर मां के नौ स्वरूपों की पूजा की गई। महोत्सव में विशाल भण्डारे के आयोजन में सैकडों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, त्रिभुवन पन्त, शेर सिंह बिष्ट, महेन्द्र रावत, संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह मोनू, सचिव सुनील कर्नाटक, उपाध्यक्ष गगन पाण्डेय, विनय पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, डॉ. गौरव कर्नाटक, हेमन्त पाण्डेय, नितिन साह, भावेश पाण्डेय, आईडी तिवारी, पीयूष बोनी, विरेन्द्र जीना, पंकज पन्त, दिनेश मठपाल, कुन्दन कोरंगा, हरीश जोशी, त्रिभुवन पाण्डेय, मोहित पन्त, मंयक पन्त, भोलू साह सहित अनेक लोग व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *