HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : यूथ कांग्रेस में शामिल हुए युवा कार्यकर्ता

किच्छा न्यूज़ : यूथ कांग्रेस में शामिल हुए युवा कार्यकर्ता

किच्छा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोराडाम में अभियान चलाकर जनता को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए जागरूक किया। इस दौरान तमाम युवाओं ने भाजपा छोड़कर यूथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। निकटवर्ती ग्राम धोराडाम क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव रिजवान अंसारी व युवा कांग्रेसी नेता विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम ने जनता को केंद्र सरकार की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों की जानकारी देते हुए जनता से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

Ad

यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रिजवान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते देश का किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो गया है और अन्नदाता आज अपनी ही फसल को ओने पौने दामों में बेचने को मजबूर है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैठक करते हुए देश में फैली बेरोजगारी, किसान विरोधी बिल व संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

युवा कांग्रेसी नेता विक्रम कोरंगा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तमाम युवाओं ने भाजपा की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की तथा कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर शोऐब अहमद, नितेश कुमार, बबलू, अतुल कुमार, विक्रम सिंह, शिव कमार, अभिषेक सिंह, मुकेश यादव, प्रमोद कुमार व जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

किच्छा न्यूज़ : तराई बीज निगम के कर्मचारियों को वेतन न मिलने से दिया सड़क के बीच धरना

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments