— युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी ने अल्मोड़ा में ली बैठक
— ‘यूथ जोड़ो—बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम की रणनीति तय की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस के अल्मोड़ा जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह की मौजूदगी में आज यहां ‘यूथ जोड़ो—बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय हुई और विभिन्न बिंदुओं पर मंत्रणा हुई।

Advertisement

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि आज भारत का युवा, शिक्षित वर्ग एवं व्यवसायी वर्ग भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते शोषण का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बात जन—जन तक पहुंचनी जरूरी है, ताकि लोग जागरूक हों। उन्होंने युवा कांग्रेस के यूथ जोड़ो—बूथ जोड़ो कार्यक्रम के लक्ष्य समझाए। जिला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ में 55 यूथ कार्यकर्ता जोड़े जाने हैं, जो लोकसभा चुनाव में दायित्व निर्वहन करेंगे।

बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रदेश महासचिव मोहन सिंह देवली, धीरेंद्र गैलाकोटी, दीपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर ललित सतवाल, विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष सोमेश्वर रंजीत शामिल रहे। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की ने किया। कार्यक्रम में मनीष तन्मय, दक्ष, शुभम, राहुल, पंकज एवं दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here