HomeBreaking Newsरामनगर : यूथ कांग्रेस ने काले झंडे, नारेबाजी और काले गुब्बारे दिखाकर...

रामनगर : यूथ कांग्रेस ने काले झंडे, नारेबाजी और काले गुब्बारे दिखाकर किया मुख्यमंत्री का विरोध, गिरफ्तार

रामनगर। यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काले झंडे नारेबाजी और काले गुब्बारे दिखा कर अपना विरोध दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री के 3.5 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि उत्तराखंड को हासिल नहीं हुई आज भी लोग बेरोजगारी की मार से जूझ रहे हैं। फिर किसानों का उत्पीड़न, चिकित्सालय की खस्ताहाल स्थिति सभी मुद्दों पर उत्तराखंड सरकार विफल रही है जिसका यूथ कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफे की मांग करती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लखनपुर चुंगी चौराहे पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी देने वालों में सभासद तनुज दुर्गापाल, मोहम्मद अजमल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल तिवारी, एडवोकेट फैजुल हक, पूर्व प्रदेश महासचिव, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, दीपा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता आर्य, चंद्रा आर्य, काजल, कविता आर्य, जानकी पंत, उषा नेगी, जिला महासचिव लोकेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल कुलदीप शर्मा, जिला सह संयोजक अनुज दुर्गापाल व वीरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री, धनगढ़ी में किया इंटरप्रिटेशन सेंटर कॉर्बेट परिचय केंद्र का शुभारंभ

दून से उखीमठ जा रही बोलेरो टिहरी झील में समाई, एक युवती की लाश मिली, तीन की तलाश जारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments